फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Munnabhai caught in PET, was giving the exam by hiding his date of birth

Saharanpur: पीईटी में पकड़ा गया मुन्नाभाई, जन्मतिथि छिपाकर दे रहा था परीक्षा, सवाल- सेंटर में कैसे आया

Sun, 07 Sep 2025 01:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 07 Sep 2025 01:14 PM IST
सार

PET: रामपुर मनिहारान के रैनबो स्कूल में मेरठ निवासी पते के पहचानपत्र वाला अभ्यर्थी बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Munnabhai caught in PET, was giving the exam by hiding his date of birth
पीईटी देकर आते अभ्यर्थी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रविवार को रेनबो स्कूल में पहली पाली में एक अभ्यर्थी पकड़ा गया। वह जन्मतिथि छिपाकर परीक्षा दे रहा था। उसे बायोमेट्रिक मिलान के दौरान पकड़ा गया। इस मामले में अभ्यर्थी के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

 

रविवार को दिल्ली रोड स्थित परीक्षा केंद्र रेनबो स्कूल में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई थी। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की जा रही थी। कक्ष नंबर-19 में जीते प्रधान निवासी गांव सकौती जिला मेरठ के नाम से एक व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। जांच के दौरान ग्रुप सी के नितिन निवासी गांव टिकोला जिला हरिद्वार को शक हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमेट्रिक मिलान में पाया गया कि परीक्षा दे रहा व्यक्ति गुरनाम सिंह पुत्र विजय पाल सिंह है, जो उसी पते का निवासी है। इतना ही नहीं दस्तावेजों की जांच में अभ्यर्थी की दो अलग-अलग जन्मतिथि मिलीं। एक दो मई 1995 और दूसरी 21 जनवरी 1996 सामने आई। अभ्यर्थी को पकड़ लिया। इससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि अभ्यर्थी ने धोखाधड़ी कर परीक्षा में प्रवेश किया। इस मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मुरारी लाल ने अभ्यर्थी के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 
 

ये बोले एसएसपी
बायोमेट्रिक जांच के दौरान अभ्यर्थी को पकड़ा गया। अभ्यर्थी के खिलाफ रामपुर मनिहारान थाने में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
- आशीष तिवारी, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed