फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Niece had got BJP leader Chaudhary Yashpal Singh murdered

सहारनपुर: भतीजी ने ही कराई थी भाजपा नेता चौधरी यशपाल सिंह की हत्या, ये थी वजह

Wed, 06 Nov 2019 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Niece had got BJP leader Chaudhary Yashpal Singh murdered
देवबन्द के मिरगपुर के चौधरी यशपाल सिंह की हत्या के आरोप में पकडी गयी महिला - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में प्रधान शिवकुमार के भाई यशपाल सिंह की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यशपाल सिंह की हत्या शिवकुमार की बेटी ने अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


देवबंद के ग्राम मिरगपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल दशहरे वाले दिन आठ अक्तूबर को अपने घर से बाइक पर ग्राम मानकी जा रहे थे। मानकी-बाबूपुर नगली रोड पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छहों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने आरोपियों को भले ही जेल भेज दिया हो, लेकिन जांच लगाकर जारी थी। पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम लगातार काम करती रहीं और सफलता हाथ लग गई। हत्या में पुलिस ने चौधरी यशपाल सिंह की भतीजी शिवानी, ग्राम मिरगपुर के ही अंकुर और अंकुर के दोस्त मनीष राठौर निवासी ग्राम सैदपुरा सरसावा को गिरफ्तार कर लिया।

शिवानी और अंकुर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका चौधरी यशपाल सिंह ने विरोध किया था। कुछ साल पहले मारपीट भी की थी। इस कारण दोनों ने ही हत्या का षड्यंत्र रचा।

अंकुर ने अपने दोस्त मनीष के साथ मिलकर आठ अक्तूबर को मानकी-बाबूपुर नगली मार्ग पर यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों से हत्या में प्रयुक्त गन, एक तमंचा और स्कूटर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed