फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neeshu Chaudhary became captain of UP women's Ranji team

यूपी महिला रणजी टीम की कप्तान बनी सहारनपुर की नीशू चौधरी

Sat, 12 Oct 2019 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Neeshu Chaudhary became captain of UP women's Ranji team
क्रिकेटर नीशू चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी की महिला रणजी टीम की कप्तान बनकर सहारनपुर की बेटी नीशू चौधरी ने क्रिकेट के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। नीशू की सफलता से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने नीशू चौधरी को बधाई दी।
विज्ञापन


नीशू चौधरी सरसावा के गांव झबीरन निवासी किसान हरबीर सिंह की बेटी हैं। वह कई साल से महिला रणजी टीम की सदस्य है। इसके अलावा भारतीय महिला ए टीम की सदस्य भी रही है। नीशू चौधरी के लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उसे रणजी टीम के कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। यह पहला मौका है, जब सहारनपुर के किसी क्रिकेटर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि नीशू के भीतर क्रिकेट को लेकर जो जुनून है, उसी की बदौलत आज वह इस मुकाम पर है। उन्होंने बताया कि नीशू को यहां तक पहुंचाने में चाचा सचिन कालियार कर बड़ा योगदान रहा है।

सरसावा के मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ने नीशू का क्रिकेट में रुझान देखते हुए काफी सहयोग किया। वह आठ वर्षों से कानपुर रेलवे में काम कर रही हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी को दिया है। जिन्होंने समय समय पर उसको प्रोत्साहित किया।

नीशू को एसडीसीए अध्यक्ष अमर गुप्ता, पाल्ली कालड़ा, परविंदर सिंह, वकार अहमद, संजीव जखमौला, राजकुमार, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, नरेंद्र कौशिक, राकेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, आदिल खान, विक्की चैधरी, विनय कुमार, सचिन सैनी आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed