Exclusive: वाहनों की ये सिरीज दिखें तो हो जाएं अलर्ट, एक लाख से ज्यादा मौत बनकर दौड़ रहे सड़कों पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी स्थिति में यदि आप दुपहिया या चार पहिया वाहन दौड़ा रहे हैं तो उसके दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर लें। हो सकता है कि आप जो वाहन चला रहे हैं, वह अनफिट या अमान्य श्रेणी में आ चुका हो। ऐसा होने पर आपके वाहन का पंजीकरण निरस्त किया जा सकता है।
कोरोना काल में कुछ महीने की राहत देने के बाद संभागीय परिवहन विभाग अब 15 साल से ऊपर की अवधि के वाहनों का सत्यापन करा रहा है। अभी तक किए गए सत्यापन में सामने आया है कि जिले में एक लाख से भी अधिक वाहन अमान्य श्रेणी में आ चुके हैं और वे सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अभी तक करीब 45 हजार वाहनों के पंजीयन निलंबित किए जा चुके हैं।
जिले में वाहनों के पंजीयन और फिटनेस की स्थिति
- जिले में अब तक पंजीकृत कुल वाहनों की संख्या - 10 लाख
- कुल वाहनों में दुपहिया वाहनों की संख्या - 80 फीसदी
- इनमें 15 साल की अवधि पूरी करने वाले वाहन - एक लाख से अधिक
- इनमें अब तक निलंबित पंजीयन की संख्या - 45 हजार
वाहनों की ये सीरीज देखकर हो जाएं अलर्ट
- संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 15 साल से ऊपर के वाहनों की उन सीरीज को भी चिह्नित किया गया है। जिन सीरीज के नंबरों वाले वाहन स्क्रीनिंग के दायरे में हैं। इस सीरीज के अमान्य वाहनों को जल्द ही फिटनेस अवधि बढ़ाकर लाइसेंस के निरस्तीकरण से बचना होगा। अमान्य वाहनों की सीरीज में UAS, UGX, UHQ, UHR, UMU, UP11A, B, C, D, E, F, G, H, J, K, L और M शामिल हैं।
वाहन स्वामियों को दे रहे हैं अंतिम मौका : एआरटीओ
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत श्रीवास्तव कहते हैं कि ऐसे निजी वाहनों का सत्यापन कराया जा रहा है जो 15 वर्ष की अवधि पूरी करते हैं। सत्यापन में एक लाख से अधिक वाहन अमान्य श्रेणी में आ चुके हैं। इन वाहनों की फिटनेस अवधि बढ़ाने या नवीनीकरण की जरूरत है। इसके लिए वाहन स्वामियों को अंतिम मौका दिया जा रहा है।