{"_id":"5f2077378ebc3e63d1289587","slug":"killing-of-farmer-with-sharp-weapon-saharanpur-news-mrt493555472","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव
Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
नागल के लाखनौर में ग्रामीण की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल थानाक्षेत्र में खेत पर गए किसान की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। किसान के चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन कराई। एसपी देहात और सीओ ने जांच की।
विज्ञापन
नागल थाना क्षेत्र के गांव लाखनौर निवासी 60 वर्षीय किसान दिगंबर सिंह पुत्र रतिराम मंगलवार सुबह आठ बजे खेत पर जाने के लिए कहकर घर से निकले थे। दुपहर में वह खाना खाने घर नहीं आए। घर पर गांव सीदपुरा निवासी फर्नीचर मिस्त्री राजू दरवाजे बनाने का काम कर रहा है। शाम साढे़ पांच बजे वह दिहाड़ी के रुपये लेने खेत पर गया तो, वहां का हाल देख घबरा गया। क्योंकि दिगंबर सिंह का शव चारपाई पर पड़ा था। चेहरे को बुरी तरह लहूलुहान कर रखा था और गला कटा हुआ था।
विज्ञापन
शोर मचाते हुए उसने आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया और फोन से मृतक के बेटों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मौके पर परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा और सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय भी डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। टीम ने खून के नमूने और अन्य सबूत जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारों ने किसी धारदार हथियार से चेहरे और गले पर वार करके उसे मौत के घाट उतारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। अभी तहरीर नहीं आई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
क्यों हुई हत्या, नहीं लगा पता
किसान दिगंबर की हत्या क्यों हुई, इसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। किसी से रंजिश का भी पता नहीं चला है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार दिगंबर सिंह मिलनसार व्यक्ति था और किसी से रंजिश भी नहीं थी। करीब 30 बीघा जमीन है, जिस पर खेती करके वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था। किसान दिगंबर के 25 और 28 वर्ष के दो बेटे हैं जो अविवाहित हैं।
अभी घटनास्थल का मुआयना किया है। हत्या की वजह तलाश की जा रही है। सबूत जुटा लिए गए हैं। पीड़ित परिवार से भी बात हुई है। पुलिस जांच करने में लगी है। -- अशोक कुमार मीणा, एसपी देहात