फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jan Shatabdi Express will not run for three days

किसान आंदोलन से प्रभावित हुई रेल सेवा, तीन दिन नहीं चलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस

Thu, 24 Sep 2020 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jan Shatabdi Express will not run for three days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पंजाब में तीन दिन तक प्रस्तावित किसानों के आंदोलन के चलते रेल सेवाओं पर असर पड़ना शुरू हो गया है। हरिद्वार और अमृतसर के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन तीन दिन तक नहीं होगा। अन्य तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन भी  गुरुवार से शनिवार तक प्रभावित होगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें अमृतसर तक पहुंचने से पहले ही अंबाला और सहारनपुर से लौटाई जाएंगी। रेलवे अफसरों का कहना है कि ट्रेनों का नियमित संचालन अब किसान आंदोलन की स्थिति और मंडल मुख्यालय के नए निर्देशों के बाद होगा।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा और उप स्टेेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि पंजाब में तीन दिन के प्रस्तावित बंद को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव हुआ है। जन शताब्दी एक्सप्रेस इस अवधि में नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू जलपाई गुडी से अमृतसर ट्रेन का संचालन सहारनपुर तक ही रहेगा। मुंबई सिटी से अमृतसर तक चलने वाली गोल्डन टेंपल मेल, डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस और धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस को अंबाला तक ही रखा जाएगा। हालांकि अभी टिकट रिफंड कराने वालों की संख्या दो तीन ही रही है। संभावना है कि अगले दो दिनों में इनकी संख्या बढ़ेगी।

रोडवेज अधिकारी भी कर रहे निगरानी
पंजाब के साथ हरियाणा में भी किसान आंदोलन के असर की संभावना को देखते हुए रोडवेज अधिकारी भी अलर्ट हैं। हरियाणा मार्ग पर आवागमन की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह के मुताबिक शासन से अनुमति मिलने के बाद कुछ बसों को हरियाणा के यमुनानगर और अंबाला के लिए चलाया गया था। यदि आंदोलन बढ़ता है तो बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है। इसलिए वहां के हालात के बारे में फीडबैक लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed