फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dying baby, hospital without parents

मां-बाप के बगैर डेढ़ माह से अस्पताल में तड़प रहा बच्चा

Sat, 12 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक निजी अस्पताल में एक नवजात 26 जनवरी से अब तक अपने माता पिता के लिए तड़प रहा है। इस बच्चे की मां अभी पंजाब की जेल में बंद हैं और जमानत न मिल पाने के कारण वह बच्चे के पास नहीं पहुंची है जबकि उसका पिता अब तक पंजाब से ही फरार चल रहा है।
विज्ञापन


इस बच्चे का संरक्षण कर रही चाइल्ड लाइन संस्था और इलाज करा रहे निजी चिकित्सक को भी मां के जल्द पहुंचने का इंतजार है। बता दें कि 24 जनवरी को लिंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इस नवजात को जन्म दिया गया था।
विज्ञापन


यहां बीमार होने के कारण दंपति ने अगले ही दिन बच्चे को बाजोरिया रोड स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा के यहां भर्ती कराया था। लेकिन, पैसों का इंतजाम की बात कहते हुए बच्चे के मां बाप अस्पताल से चले गए थे, जो अब तक लौटकर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन संस्था ने इस बच्चे के मां बाप की खोजबीन की तो पता चला कि बच्चे के पिता पंजाब के अमृतसर के गुरबख्श नगर के रहने वाले गुरजंत सिंह और उसकी पत्नी नम्रता कौर पर कई ठगी के मामलों का आरोप है। 

इन्हीं आरोपों के चलते सहारनपुर से जाने के बाद पंजाब की लुधियाना पुलिस ने नम्रता को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसका पति गुरजंत सिंह फरार हो गया। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया।

आईसीयू से बाहर आया नवजात ः बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा का कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कड़ी मेहनत और निगरानी से नवजात को बिना मां बाप के ही अब तक सुरक्षित रखा गया है।


पहले वह आईसीयू में गंभीर हालत में था, लेकिन अब वह आईसीयू से बाहर आ गया है। उसकी हालत भी खतरे से बाहर है। बस इसकी मां के आने का इंतजार है ताकि उसकी परवरिश अच्छी तरह हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed