फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dumplings, biscuits samples fail

रसगुल्ले, बिस्कुट के नमूने फेल

Tue, 15 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dumplings, biscuits samples fail
दिल्ली रोड स्थित ईजी-डे स्टोर से नमूने लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली पर मिठाइयों के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी से पहले सावधान हो जाइये। दीपावली पर लिए गए रसगुल्ले और बिस्कुट के नमूने फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते अब खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही विभागीय टीमों ने होली के मद्देनजर सोमवार को शहर के ईजी डे स्टोर से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर जांच के लिए छह नमूने लिए। 

जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले कलक्ट्रेट तिराहे के पास गुलाब मिठाई वाले की दुकान से लिए गए सफेद रसगुल्ले के नमूने में स्टार्च मिला है। इसलिए इसे अधोमानक श्रेणी का पाया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा तोता चौक के पास से पंजाब बैकर्स से लिए गए बिस्कुट को मिस ब्रांडेड पाया गया। दोनों मामलों में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली से पहले किए गए निरीक्षण से मचा हड़कंप ः होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सोमवार को दिल्ली रोड स्थित ईजी डे स्टोर से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया। इसके चलते दिल्ली रोड से कोर्ट रोड तक हड़कंप मचा रहा।

हसनपुर चुंगी के पास शमा प्रोविजन स्टोर से वनस्पति, शमा प्रोविजन स्टोर से वनस्पति घी और मनोज प्रोविजन स्टोर से नमकीन का नमूना लिया गया। इसके अलावा दिल्ली रोड से कोर्ट रोड की ओर आते समय ईजी डे स्टोर से चार नमूने लिए गए।


इनमें भुना चना, मसाला बूंदी, चना मटर और सेवई के नमूने जांच की खातिर लिए गए। निरीक्षण करने वाली टीम में जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके त्रिपाठी, अशोक कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य शामिल रहे। टीम की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि मिठाइयों से लेकर अन्य संदिग्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की गई तो कार्रवाई कराई जाएगी। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed