{"_id":"5f35876a8ebc3e3cbf1fff78","slug":"do-not-call-sir-108-ambulance-the-tire-is-punctured-saharanpur-news-mrt4961436151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाली : सर 108 एंबुलेंस को कॉल न करें, टायर पंक्चर हैं, निजी वाहनों से अस्पताल पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाली : सर 108 एंबुलेंस को कॉल न करें, टायर पंक्चर हैं, निजी वाहनों से अस्पताल पहुंच रहे मरीज
Fri, 14 Aug 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कभी वरदान साबित होने वाली 108 एंबुलेंस सेवा अब देहात में हांपने लगी है। कभी टायर पंक्चर तो कभी टायर ही फट रहे हैं, तो कभी तकनीक खराबी से कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र में तैनात 108 एंबुलेंस कोरोना काल में भी पिछले 15 दिन से टायर पंक्चर होने के कारण थाने में खड़ी है। बड़गांव स्वास्थ्य केंद्र से करीब एक दर्जन पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए आते हैं। एंबुलेंस खराब होने के कारण मरीज निजी वाहन करके अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बड़गांव के प्रभारी डॉ. अनुज चौहान ने कहा 108 एंबुलेंस उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आती है। इस बारे में 108 को सूचित कर दिया है। जबकि डिप्टी सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि वह जांच करेंगे कि गाड़ी का टायर 15 दिन से क्यों नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
साढौली कदीम ब्लाक मुख्यालय पर पिछले कई माह से खड़ी एंबुलेंस 102 कबाड़ में तबदील हो रही है। आकस्मिक सेवाएं मुहैय्या कराने वाली एंबुलेंस विभागीय लापरवाही के चलते स्वयं आकस्मिक सेवाओं को तरस रही है।
जनता को आकस्मिक सुविधाए देने वाली एम्बुलेंस जब इस तरह खडी रहेगी तो मरीजों को तत्काल कैसे उपचार मिलेगा। इस बारे में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एंबुलेंस उनके कार्य क्षेत्र में नहीं आती है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/