फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's strength for CM's public meeting, officers are also ready

उपचुनाव से पहले सहारनपुर में सीएम योगी की जनसभा आज, भाजपा नेताओं ने झोंकी पूरी ताकत

Fri, 18 Oct 2019 11:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
BJP's strength for CM's public meeting, officers are also ready
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं और अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ही जनसभा की पूरी तैयारियां कर ली गई थी। दोपहर बाद ही सीएम योगी यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज के पीछे स्थित क्रीड़ा स्थल पर होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब प्रचार किया है। भाजपा नेता अनुराग राणा और जिला महामंत्री अजीत सिंह राणा ने बताया कि रैली स्थल के पास ही स्थित राजकीय महाविद्यालय में हैलीपैड बनाया गया है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड से लेकर आपातकालीन सुविधाओं को तैयार रखा गया है।
विज्ञापन


रैली स्थल का नेताओं ने किया निरीक्षण
गुरुवार को रैली स्थल का पश्चिमी उप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश रावत, पउप्र. किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र पुंडीर मौरा, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अजीत राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत पुंडीर, अनुराग राणा, सभासद सन्नी राणा, योगेश गुप्ता आदि ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लिया जायजा

डीएम आलोक कुमार ने हैलीपैड और मंच का जायजा लिया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैलीपैड और रैली स्थल के आसपास से गुजर रहे बिजली के तारों को तुरंत हटवाएं। पीडब्लूडी के अधिकारी जनसभा स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों को गड्ढा मुक्त कराएं।

राजकीय महाविद्यालय में मुख्यमंत्री की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी, पुलिस ने यहां आकर भी हॉल का निरीक्षण किया। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने भी दौरा कर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि संजय चौक से लेकर रैली स्थल तक चार जगह बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। इलाके को कई जोन में बांटा गया है। हर व्यक्ति को जांच के बाद ही जनसभा स्थल पर आने दिया जाएगा। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed