फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader shashi tyagi makes serious allegations on Deoband MLA, Attempt suicide at his house

भाजपा विधायक के आवास पर जिला पंचायत सदस्य ने की थी आत्मदाह की कोशिश

Sun, 22 Sep 2019 12:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shashi tyagi makes serious allegations on Deoband MLA, Attempt suicide at his house
आत्मदाह का प्रयास करती नेत्री को बचाते लोग - फोटो : अमर उजाला

देवबंद में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी ने क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को विधायक आवास पर जाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल नेत्री को बचाया और सीएचसी उपचार के लिए भेजा। नेत्री ने आरोप लगाया कि विधायक  उनके परिवार और रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। जबकि विधायक ने शशी त्यागी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारा, फिर मांगी माफी, पुलिस बनी रही तमाशबीन
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा नेत्री  शशी त्यागी ने पत्रकारों के समक्ष विधायक ब्रिजेश सिंह पर परिवार व रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक उनके पिता, चाचा और अब उनके कुलसत निवासी रिश्तेदारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। विधायक के दवाब में पुलिस उनके घरों पर लगातार दबिश दे रही है। जिससे परिवार में भय बना हुआ है। 

शनिवार को भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी देवबंद विधायक के शिक्षक नगर स्थित आवास के बाहर पहुंची और स्वयं पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल नेत्री को बचाया जा सका।

हालांकि इस बीच महिला नेता मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच-बचाव के दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष भी मामूली घायल हुए हैं। उन्हें भी सीएससी में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक रूचि वीरा को पार्टी से किया निष्कासित, ये है वजह

शशी त्यागी ने बताया कि वह इस संबंध में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी समेत अन्य पदाधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं परंतु उनकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते अब उनके पास केवल एक ही रास्ता बचा है कि वह विधायक आवास पर जाकर आत्मदाह कर लें। कहा कि यदि उनकी मौत से उनके परिजनों व क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती है तो इससे पीछे नहीं हटेंगी।

आरोप गलत, मेरा कोई लेना देना नहीं 
शशी त्यागी के पिता पर उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करा रखा है। उन्होंने मध्यस्थता का प्रयास भी कराया था। कहा कि शशी त्यागी अंबहेटा के जिस मामले की बात कर रही हैं, वह युवती से छेड़छाड़ का गंभीर मामला है। जिसमें वादी स्वयं पीड़ित युवती है। उनका किसी भी मामले से कोई लेना देना नहीं है। ब्रिजेश सिंह, देवबंद भाजपा विधायक  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed