{"_id":"5ea866d58ebc3e90ac764fdf","slug":"bigg-boss-ashutosh-married-without-a-bandage-saharanpur-news-mrt479589566","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बैंड-बाजे के हुई बिग बॉस विजेता आशुतोष की शादी, प्रधानमंत्री राहत कोष में दी खर्च होने वाली राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बैंड-बाजे के हुई बिग बॉस विजेता आशुतोष की शादी, प्रधानमंत्री राहत कोष में दी खर्च होने वाली राशि
Wed, 29 Apr 2020 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
बिग बॉस के विजेता रहे सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष ने अर्पिता के साथ रचाई शादी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2010 के बिगबॉस विजेता और सहारनपुर निवासी आशुतोष कौशिक की शादी लॉकडाउन होने के कारण बिना बैंड-बाजे के हुई। उन्होंने सादगी से फेरे लिए और शादी में होने वाला खर्च प्रधानमंत्री राहत कोष में दे दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला न्यू माधवनगर निवासी आशुतोष कौशिक बिग बॉस के विजेता हैं और बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उनके भाई अनूप कौशिक ने बताया कि रविवार की रात में आशुतोष कौशिक की शादी नोएडा के सेक्टर-100 में स्थित आवास पर बड़ी सादगी से हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निकाह के लिए एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचा दूल्हा, दुल्हन लेकर लौटा तो पूरे परिवार को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
उन्होंने अलीगढ़ निवासी अर्पिता कौशिक के साथ सात फेरे लिए। आशुतोष कौशिक ने कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण सादगी से शादी की। इसके साथ ही शादी में होने वाले खर्च को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया।
अनूप ने बताया आशुतोष और अर्पिता के परिजन कई दिन से शादी की तैयारी में जुटे थे। शुभ मुहूर्त में 26 अप्रैल को शादी तय हुई, लॉकडाउन में बड़ी सादगी के साथ विवाह की रस्म पूरी हुई। सहारनपुर से आशुतोष कौशिक की माता पुनीता कौशिक, भाई अनूप कौशिक, अंकित त्यागी, बहन निकिता कौशिक ही शामिल रहे। जबकि अर्पिता के परिवार की ओर दो सदस्य ने ही शादी की रस्में पूरी कराईं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/