फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur: Due to dispute between children, fighting and stone pelting, death of hotel operator

Saharanpur: बच्चों के बीच विवाद होने पर दो धड़ों में बंटी बरात... मारपीट और पथराव, होटल संचालक की मौत

Mon, 17 Feb 2025 10:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 17 Feb 2025 10:59 PM IST
सार

बेहट रोड स्थित पैलेस में शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई। रामनगर पठानपुरा निवासी मुकर्रम की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा और ममेरा भाई घायल हो गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Due to dispute between children, fighting and stone pelting, death of hotel operator
मोनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट रोड स्थित एक पैलेस में शादी समारोह के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। बराती दो धड़ों में बंट गए और पथराव कर दिया। पथराव में रामनगर पठानपुरा निवासी होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी की मौत हो गई, जबकि होटल संचालक का चचेरा और ममेरा भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

 

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार करीब शाम पांच बजे हुई। उमर पैलेस में नवाबगंज निवासी आमिर अहमद के बेटे मुजम्मिल की शादी थी। इसी दौरान बरात में शामिल बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बराती दो धड़ों में बंट गए। देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। उस समय बरात में शामिल होटल संचालक मुकर्रम उर्फ मोनी (25) व उसके बड़े भाई इमरान समेत अन्य रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करा दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक के परिजनों का आरोप है कि मामला शांत होने के बाद मोनी अपने चचेरे भाई सरफराज और ममेरे भाई नदीम के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। थोड़ी दूर पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया।
आरोप है कि इसमें तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। बेहोश होने पर परिजन मोनी को निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। वहां पहुंचने पर लगा कि मोनी की सांस चल रही है। इस पर परिजन दूसरे अस्पताल लेकर जाने लगे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए।
 
Saharanpur: बच्चों के बीच विवाद होने पर दो धड़ों में बंटी बरात... मारपीट और पथराव, होटल संचालक की मौत

 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्चों की कहासुनी के बाद यह विवाद हुआ है। फिलहाल मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed