फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Road Accident in varanasi Three youths died due to collision of tractor and truck

Road Accident: वाराणसी में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर से दो युवकों समेत 3 की मौत, सारनाथ और हरहुआ में हुआ हादसा

Sat, 15 Apr 2023 10:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

वाराणसी के सारनाथ और हरहुआ क्षेत्र में शनिवार शाम रफ्तार का कहर नजर आया। ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल भी हुआ है। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi Three youths died due to collision of tractor and truck
हरहुआ में घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ और हरहुआ क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल भी हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


सारनाथ क्षेत्र के कैथी निवासी अमित सिंह (35) अपने दोस्त विजय सिंह (35) के साथ वाराणसी आए थे। अमित अपने पिता की हार्ट संबंधी बीमारी के लिए भोजूबीर से दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। नो इंट्री के दौरान मवइयां में आशापुर की ओर से ट्रॉली में ईंट लादे हुए ट्रैक्टर आ रहा था।

विज्ञापन

पैदल राहगीर को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया

मवइयां में यू-टर्न लेकर ट्रैक्टर वापस आशापुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अमित की बाइक और एक पैदल राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी।  हादसे में अमित और पैदल राहगीर की मौत हो गई, जबकि विजय घायल हुए। पैदल राहगीर की पहचान गाजीपुर जिले के मतखन्ना नारी पचदेवा निवासी हरि कुंवर यादव (63) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एसपी के बंगले पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

Trending Videos

Road Accident in varanasi Three youths died due to collision of tractor and truck
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की सूचना पर अमित के परिजन सारनाथ थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि एक बेटे के पिता अमित ठेकेदारी करते थे। उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक मवइयां निवासी बबलू यादव को पकड़ कर सारनाथ थाने की पुलिस को सौंप दिया। 

टक्कर के बाद बाइक से गिरे तो ट्रक ने कुचला

 बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। धनेसरी गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह (38) शिवपुर स्थित एक कंपनी में मैनेजर थे। शनिवार शाम ड्यूटी से छूटने के बाद कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर तैनात दासेपुर निवासी शकील के साथ अपनी बाइक से शैलेंद्र घर वापस लौट रहे थे। वह कोईराजपुर मोड़ पर पहुंचे थे।

उसी समय वाराणसी से बाबतपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शैलेंद्र सड़क पर गिरे तो ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागा तो स्थानीय लोग शोर मचाते हुए दौड़े। लोगों को शोर मचाता देख पुलिस कर्मी सड़क पर आए और आरोपी चालक को पकड़ कर ट्रक को कब्जे में ले लिए।

मातम में बदली बेटी की जन्म की खुशियां

शैलेंद्र सिंह की पत्नी गुड़िया ने छह दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है। शैलेंद्र के घर पर बेटे की षष्टी का कार्यक्रम चल रहा था और घर व गांव की महिलाएं सोहर गा रही थीं। शैलेंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद जश्न मातम में बदल गया। शैलेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई मोनू की भी करीब दो साल पहले ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। वहीं, पति की मौत की सूचना मिलने के बाद शैलेंद्र की पत्नी गुड़िया रोते हुए बार-बार अचेत हो जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed