फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल, दवा खरीदने गए पेशेंट की मौत

Mon, 04 Nov 2019 09:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Nov 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Resident doctor of BHU on strike, patient suffering
बीएचयू अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से परेशान मरीज। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में रविवार को ड्यूटी के दौरान दो जूनियर रेजिडेंट की पिटाई के विरोध में अस्पताल और ट्रामा सेंटर के रेजिडेंट की हड़ताल से पहले दिन ही व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। दूर दराज से आए मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज ही लौट गए। उधर, दोपहर 12 बजे ही आधे से अधिक विभागों की ओपीडी भी बंद हो गई। उधर बीएचयू अस्पताल में प्रवेश के लिए सिंह द्वार के पास बलिया निवासी अरविंद सिंह(50) दवा खरीदने गए थे, इसी बीच सीढ़ी चढ़ते समय गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Resident doctor of BHU on strike, patient suffering
बीएचयू में डॉक्टर हड़ताल पर मरीज और तीमारदार परेशान। - फोटो : अमर उजाला
साथी की पिटाई से नाराज रेजिडेंट ने सुबह छह बजे से ही वार्ड, ऑपरेशन थियेटर में अपनी सेवाएं ठप कर दीं। सुबह 8 बजे जब ओपीडी शुरू हुई तो वहां भी नहीं गए। ओपीडी में सीनियर डॉक्टर आए, लेकिन उन्होंने भी मरीजों को नहीं देखा। हालत यह रही कि अधिकांश विभागों की ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही चल सकी। ऐसे में मरीज ओपीडी के बाहर पर्चा लेकर डॉक्टरों को दिखाने के लिए बैठे रहे।
Resident doctor of BHU on strike, patient suffering
बीएचयू में डॉक्टर हड़ताल पर मरीज और तीमारदार परेशान। - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12.30 बजे जनरल मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी, डरमोटोलॉजी सहित कुछ ऐसे विभाग रहे, जहां सन्नाटा रहा और ओपीडी का गेट बंद रहा। जिस ओपीडी के हाल में सामान्य दिनों में कुर्सियां भरी रहती हैं, वहां भी सोमवार को आधे से अधिक कुर्सियां खाली रही। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके माथुर का कहना है कि सीनियर डॉक्टरों ने निर्धारित संख्या के हिसाब से मरीजों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Resident doctor of BHU on strike, patient suffering
बीएचयू में डॉक्टर हड़ताल पर मरीज और तीमारदार परेशान। - फोटो : अमर उजाला
ओपीडी शुरू होने के कुछ समय बाद आए रेजिडेंटों ने वरिष्ठों को जबरन ओपीडी से बाहर जाने के लिए उठा दिया। रेजिडेंट से हड़ताल खत्म करने की अपील की गई है। उधर रेजिडेंट का कहना है कि जब भी कोई घटना होती है तो अस्पताल प्रशासन केवल सुरक्षा का आश्वासन देता है, लेकिन घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं। बीएचयू में हड़ताल की वजह से जिले के सरकारी अस्पतालों में दबाव अधिक रहा। मजबूरी में कुछ मरीजों को निजी अस्पतालों का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Resident doctor of BHU on strike, patient suffering
बीएचयू में डॉक्टर हड़ताल पर मरीज और तीमारदार परेशान। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम को रेजिडेंट ने आईएमएस गेट से कैंडल मार्च निकाला। यहां से वह महिला महाविद्यालय चौराहा होते हुए सिंह द्वार पहुंचे। सिर पर पट्टी बांधकर मार्च में शामिल रेजिडेंट ने अस्पताल और पुलिस प्रशासन से ड्यूटी के दौरान रेजिडेंटों की पिटाई करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा देने आदि की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed