फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   readymade shirt made in jail

जेल की सलाखों से निकला फैशन आएगा बाजार में

Thu, 06 Jun 2013 12:28 AM IST
संजय शिशौदिया
संजय शिशौदिया Updated Thu, 06 Jun 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
readymade shirt made in jail

गाजियाबाद के डासना जेल में सलाखों की पीछे बनी रेडीमेड शर्ट अब जल्द ही खुले बाजार में लांच होने जा रही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की तिहाड़ जेल की तर्ज पर जिला कारागार में भी बंदियों के हाथों बना सामान पहली बार खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इसके लिए शहर के व्यापारियों से बात की जा रही है। जेल प्रशासन खुद का भी एक काउंटर जेल के बाहर शुरू किये जाने पर विचार कर रहा है।

रेडीमेड शर्ट की खुले बाजार में होने जा रही बिक्री की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि बंदी सुधार कार्यक्रम के तहत जेल के अंदर ही बंदियों की एक सोसाइटी बनाकर इस काम की शुरूआत की गई है।

इसके लिए जेल प्रशासन बाहर से कपड़ा और कच्चा माल खरीदकर बंदियों को उपलब्ध कराया। 15 दिन पूर्व शुरू की गई इस योजना के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। बंदियों ने करीब दो हजार शर्ट तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कॉटन की शर्ट तैयार की गई हैं। इन पर ‘डिस्ट्रिक जेल गाजियाबाद का लोगो’ भी लगाया गया है। फिलहाल दो क्वालिटी की शर्ट तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी कीमत भी 238 और 300 रुपये रखी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस काम में 25 बंदियों को लगाया गया है। प्रत्येक बंदी को प्रति शर्ट तैयार करने के हिसाब से मेहनताना भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed