{"_id":"08a8f9ec-d392-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-girl-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटती रही आबरू और वह कुछ बोल भी न सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटती रही आबरू और वह कुछ बोल भी न सकी
जालौन/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जालौन के कालपी में पड़ोसी दरिंदे ने धोखा देकर एक गूंगी, बहरी युवती को हवस का शिकार बना लिया। युवती के पिता ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कालपी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बीते नौ जून को युवती के घर के लोग कहीं बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। इस बात की जानकारी होने के बाद पड़ोसी युवक दोपहर में युवती के घर में घुस गया।
विज्ञापन
बेजुबान होने का लाभ लेते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की। युवती के घर वाले जब वापस लौटे तो उसने रोकर इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी बयान की।
विज्ञापन
यह सुनकर उसके मां और पिता सन्न रह गए। काफी हिम्मत जुटाने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की ठानी। पीड़िता के पिता ने कालपी कोतवाली में जितेंद्र नाम के युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
कालपी कोतवाल राकेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तथा जांच में दोषी पाए जाने पर बलात्कारी को गिरफ्तार किया जाएगा।
युवक की इस हरकत पर सभी उसे धिक्कार रहे हैं और शर्मसार महसूस कर रहे हैं। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सबने यही कहा दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।