Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Priyanka Gandhi Stand with farmers and Attack on Government in Rampur

नवरीत की अंतिम अरदास में प्रियंका गांधी ने भावनात्मक रूप से हजारों लोगों को बांधा, सरकार को ललकारा

Fri, 05 Feb 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Feb 2021 02:00 AM IST
सार

  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका बोलीं, 25 साल के थे नवरीत और 20 साल का है मेरा बेटा 
  • कहा, किसान आंदोलन को राजनैतिक साजिश की तरह देख रही सरकार 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Priyanka Gandhi Stand with farmers and Attack on Government in Rampur
रामपुर में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए अरदास कार्यक्रम में पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहां भाषण से लोगों को भावनात्मक रूप से बांधने की पुरजोर कोशिश की, वहीं कानून वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की बात कहकर सरकार को ललकारा। उन्होंने भाव, जोश और आक्रामकता से बात कहने के बाद मंच से सत श्री अकाल के जयकारे भी लगाए। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अरदास कार्यक्रम में अपने संबोधन में मार्मिक अंदाज में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक शहीद का परिवार शहादत को भूल नहीं सकता है। वह शहादत को अपने दिल में रखता है। उसकी ख्वाहिश रहती है कि अपने प्यारे की शहादत व्यर्थ न हो। उन्होंने नवरीत को खुद के परिवार से जोड़ते हुए कहा कि नवरीत 25 साल के थे और उनका बेटा 20 साल का है। नौजवानों में उत्साह रहता है। इसी उत्साह के साथ नवरीत आंदोलन में शामिल होने गए थे। बड़ी तादाद में अरदास में मौजूद सिखों के बीच प्रियंका गुरु गोविंद सिंह का जिक्र करना नहीं भूलीं। उन्होंने शहीद किसानों को आतंकवादी कहने को जुल्म करार दिया। 
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। किसानों के साथ बड़ा जुल्म हो रहा है। उन्होंने आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के साथ ही सरकार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि यदि गलत के खिलाफ कोई आवाज उठाए तो आंदोलन को तरह-तरह के नाम दिए जाते हैं। किसानों के आंदोलन को राजनैतिक साजिश की तरह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर प्रियंका ने कहा कि देश के किसान, आम जनता का दर्द नहीं देख सकने वाले नेता किसी काम के नहीं हैं। हालांकि उन्होंने मौके ही नजाकत को भांपते हुए यह भी कहा कि यह मौका राजनैतिक बात कहने का नहीं है लेकिन जुल्म भी नहीं सह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरीत से शुरू होकर प्रियंका ने भाषण का समापन भी नवरीत के परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात से किया। कुल मिलाकर नवरीत को लेकर उपजी किसानों और खासकर सिखों की सहानुभूति को लपकने में प्रियंका अपनी कोशिश में कामयाब नजर आई। प्रियंका ने लोगों से इशारों में जहां किसान आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया, वहीं कांग्रेस की आंदोलन के प्रति एकजुटता को जाहिर कर दिया। 

Trending Videos

किसानों को आतंकवादी कहना बड़ा पाप : प्रियंका 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर तारबाड़ और कीलों की फोटो देखकर लग रहा है कि यह देश का बॉर्डर है। सरकार क्या संदेश देना चाहती है। किसान कौन सा आतंक फैला रहा है। किसान सिर्फ यही कह रहा है कि जो कानून उनके लिए बनाए जा रहे हैं, उसके बारे में उनसे पूछा जाए। जनता की पीड़ा सत्ता में काबिज लोग नहीं समझ रहे हैं। हो सकता है कि प्रधानमंत्री को उनके इर्दगिर्द वाले लोग कुछ बता नहीं रहे हैं। हो सकता है कि वे समझते नहीं है।

लाखों किसान दो महीनों से बॉर्डर पर बैठे हुए हैं, उनसे मिलने की क्या प्रधानमंत्री की कोई इच्छा नहीं है। प्रधानमंत्री के आवास से बॉर्डर कितना दूर है। प्रधानमंत्री को इतना अहंकार है कि वे अपने घर से लाखों किसानों से मिलने नहीं जा सकते हैं। उनके ही देशवासी वहां बैठे हैं। सत्ता देने वाले के पास आप नहीं जा सकते हैं। आप कह रहे हैं कि एक कॉल दूर हैं। सीमा पर खड़े जवान किसान के बेटे हैं। किसान को आतंकवादी कहना बड़ा पाप है। यह पाप ना प्रधानमंत्री, ना उनके मंत्रालय और ना मीडिया को करना चाहिए। 

400 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची थीं प्रियंका 
बिलासपुर के डिबडिबा में किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ करीब चार सौ कारों काफिला था। बड़ी संख्या में पश्चिमी यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही लखनऊ और अन्य जगहों से कार्यकर्ता अपने वाहनों से उनके काफिले में शामिल हुए। खुद प्रियंका ने कहा कि उन्होंने लोगों को कहा नहीं कि वह यहां आ रही हैं लेकिन लोग तीन-चार सौ गाड़ियों के साथ खुद आए हैं। ये संदेश दे रहे हैं कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और पूरा देश किसानों के साथ है लेकिन जो नेता इस बात को समझ नहीं पा रहा है, वह बड़ी गलती कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed