{"_id":"56dc6db14f1c1b914b8b45bf","slug":"jwellars-protest-against-goverment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों ने किया विरोध, सांसद को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों ने किया विरोध, सांसद को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
कारोबारियों ने किया विरोध, सांसद को ज्ञापन सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही। रविवार को भी जनपद में सर्राफा की सभी दुकानें बंद रहीं। सर्राफा व्यापारियों ने बाजार में मीटिंग की और सांसद डा. नैपाल सिंह के कार्यालय पर पहुंचकर उनको ज्ञापन सौंपा। सांसद को सौंपे गए ज्ञापन में सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि आम बजट में ज्वैलरी पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने की वजह से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा।
ऐसे में सर्राफा व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी आएगी। व्यापारी पहले से इंस्पेक्टर राज से तंग हैं। एक नया कर लगाकर और परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि 2012 में जब इस तरह का टैक्स लगाया गया था तो व्यापारियों ने लंबी लड़ाई थी। व्यापारियों की इस लड़ाई में भाजपा ने भी साथ दिया था। सरकार को टैक्स वापस लेना पड़ा था। अब तो केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सरकार व्यापारियों की परेशानी को समझे और इस टैक्स को वापस ले।
सांसद ने आश्वासन दिया कि वो उनकी मांगों से केंद्रीय वित्त मंत्री को अवगत कराएंगे। इस मौके पर राकेश सरन मिश्रा, आशेष अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, माणक रस्तोगी, ऋषभ रस्तोगी, पारमितोष चांदीवाला, डा. अजय अग्रवाल, संजय पाठक, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, श्री कृष्ण गुप्ता, देवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, दिलीप गोयल, कमल किशोर रस्तोगी, प्रेम रस्तोगी, सुभाष अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, अभिषेक, प्रमोद अग्रवाल, राजीव लोचन, रवि प्रकाश व योगेश रस्तोगी सहित अन्य कई सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।