{"_id":"56e706eb4f1c1b85128b4568","slug":"theft-in-saidnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगा टेंट की दुकान में चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगा टेंट की दुकान में चार लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नकब लगा टेंट की दुकान में चार लाख की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीमनगर थाना क्षेत्र के पैंगा गांव में नकब लगाकर चोरों ने टेंट हाउस की दुकान से चार लाख का माल समेट लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पैगा गांव निवासी ओमप्रकाश के टेंट हाउस की दुकान में रविवार की रात में सेंध लगाकर चोर घुस गए। इसके बाद वे बर्तन, शामियाने, चूल्हे, कुर्सियां आदि समेट कर ले गए हैं।
पीड़ित को मामले की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। बाद में उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और लौट गई। ओमप्रकाश के मुताबिक चोर चार लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए हैं। उसने हाल ही में दुकान खोली थी। वहीं, रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौवा निवासी सतपाल रविवार की शाम को मूंढापांडे के सरकड़ी गांव रिश्तेदारी में गया था।
उसके घर में ताले पड़े थे। आधी रात के बाद चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर एक लाख का माल समेट कर ले गए। बाद में पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मकान स्वामी के मुताबिक चोर उसके यहां से सोने के जेवर व नकदी सहित करीब एक लाख माल समेट कर ले गए।