{"_id":"56db19504f1c1b022d8b4c21","slug":"theft-in-jwellwry-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान में सेंध, नौ लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की दुकान में सेंध, नौ लाख के जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना में सर्राफ कारीगर की दीवार काटकर चोर करीब नौ लाख का जेवर समेट कर ले गए। बाद में मामले का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लंगरखाना निवासी जहांगीर मंडल की सर्राफा बाजार में जेवर सही करने का कारीगर है। ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में तीन दिनों से दुकान बंद है। बताया जाता है कि चोरों ने उसकी दुकान की दीवार काट ली।
सके बाद वे वहां से करीब नौ लाख का माल समेट कर ले गए। शनिवार की दोपहर को कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई। यह देखकर मामले की जानकारी दुकान स्वामी को दी। इसके बाद उसने दुकान खोली तो वहां से करीब तीस तोले सोने के जेवर गायब थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। जहां आसपास के सभी व्यापारी एकत्र हो गए। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। बाद में फिंगर प्रिंट की टीम को भी बुलाया गया।
टीम वहां से कुछ सबूत लेकर चली गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही पुलिस पर रात को गश्त न करने का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है। इससे चोरी की वारदातें बढ़ रहीं हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें भी हो चुुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है।