फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

कांवड़ लेने गए तीन युवकों को डंपर ने रौंदा, मौत

Mon, 07 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने गए तीन शिवभक्तों को नगीना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला। मृतकों में दो रिश्तेदार हैं। मृतकों में एक शाहबाद का रहने वाला है। मोहल्ला संजयनगर खेड़ा निवासी अमन सक्सेना (20) पुत्र रजनीश सक्सेना रविवार की देर शाम संजयनगर निवासी अपने फूफा मंगतराम उर्फ मनोज कुमार (35) और नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी अपने दोस्त संजीव मौर्या (22) के साथ बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना हुआ था।
विज्ञापन


अमन ने बाइक भी अपने दोस्त गौतम से मांगी थी। देर रात तीनों की बाइक को नगीना क्षेत्र जिला बिजनौर में डंपर ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल से बिजनौर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।   रात में ही परिजन नगीना के लिए रवाना हो गए। मृतक अमन के पिता रजनीश सक्सेना प्राइवेट स्कूल में बस चालक हैं। रजनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


भाई रतन सक्सेना ने बताया कि अमन मोबाइल कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। फूफा मनोज बिजली और गैस रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। तीसरे मृतक संजीव मौर्या की ट्रांजिट कैंप में ही मोबाइल की दुकान थी। मूल रूप से शाहबाद निवासी संजीव अपने मामा रोहतास के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed