फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   attack on police

तस्करों को गाइड कर रहा था बाइक सवार

Sat, 05 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 05 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
attack on police
तस्करों को गाइड कर रहा था बाइक सवार
बताया जाता है कि पशुओं से भरे ट्रक को उसके आगे चल रहा बाइक सवार युवक तन्नू गाइड करते हुए केमरी की ओर ले जा रहा था। पुलिस को आता देखकर ट्रक का चालक घबरा गया। उसने बाइक पर ही ट्रक को चढ़ा दिया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक घायल हो गया। पशु तस्करों के पथराव करने के दौरान युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक सवार युवक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक ने कुछ वाहनों और पुलिस की जीप को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


पहाड़ी गेट के पास पशुओं से भरा ट्रक पकड़ने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने पथराव कर उनकी जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के दौरान कुछ राहगीर और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालांकि पुलिस घायल होने से इंकार कर रही है। शनिवार सुबह काफी संख्या में फोर्स को देखकर पहाड़ी गेट के पास रहने वाले मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग घरों के दरवाजे बंद अंदर घुस गए। आस पास के ठेले और दुकान वालों ने भी अपने शटर गिरा दिए। कई घंटे तक वहां पर दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


गंज थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट बरेली के मीरगंज थाने में दर्ज की गई है, जबकि एक रिपोर्ट रामपुर में दर्ज की गई है। गंज पुलिस का कहना है कि पशु तस्करों ने बरेली में एक दरोगा को बुुुरी तरह से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed