{"_id":"6290589ee87e2c2bc762cb59","slug":"rajya-sabha-election-2022-rld-president-jayant-choudhary-to-file-nomination-for-rajya-sabha-on-may-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी 30 मई को करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Election: आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी 30 मई को करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन
Fri, 27 May 2022 10:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 May 2022 10:22 AM IST
सार
राज्यसभा के लिए सपा से तीसरे उम्मीदवार आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी 30 मई को नामांकन करेंगे। इससे पहले कपिल सिब्बल और जावेद अली सपा से नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार के तौर पर जयंत चौधरी केनाम पर मुहर लगा दी है। वह सपा और रालोद के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। इससे पहले कपिल सिब्बल और जावेद अली नामांकन कर चुके हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के आजमगढ़ से मैदान में उतरने की चर्चा है।
वहीं, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी 30 मई को राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। आपको बता दें कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को राज्यसभा के लिए सपा-रालोद का संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अहम सियासी कदम उठाया है। अखिलेश ने भविष्य की संभावनाओं को मजबूती देने केलिए यह फैसला लिया है। साथ ही यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि गठबंधन में आपसी प्यार और सम्मान बना रहेगा।
यूपी के लिए राज्यसभा की कुल 11 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें भाजपा को सात और सपा को तीन सीटें मिलना तय है, जबकि 11 वीं सीट के लिए दोनों दलों के बीच संघर्ष होगा। सपा की तरफ से कपिल सिब्बल और जावेद अली नामांकन कर चुके हैं। तीसरी सीट के लिए मंथन चल रहा था।
विज्ञापन
चर्चा थी कि डिंपल यादव को तीसरे सदस्य के रूप में राज्यसभा भेजने की तैयारी है। घटनाक्रम में बुधवार को तब मोड़ आया, जब लखनऊ में रालोद के विधायकों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने मजबूती से अपनी बात रखी और कहा कि भले ही इस बाबत वादे हुए हों या न हुए हों, लेकिन गठबंधन का सरोकार और वक्त का तकाजा यही कहता है कि जयंत को राज्यसभा भेजा जाए।

भले ही सपा और रालोद गठबंधन अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाया हो पर दोनों ने मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ा और तमाम ऑफर के बावजूद जयंत गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े रहे। चुनाव में भी उन्होंने पूरी ताकत लगाई। रालोद नेताओं ने यह बात रखी कि अब गठबंधन धर्म निभाने का फर्ज आया तो उससे निभाया जाना चाहिए। परिणाम यह रहा कि अखिलेश ने यह घोषणा कर दी कि उनके उम्मीदवार जयंत होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन