{"_id":"9e1597ba-8563-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"raja-bhaiya-resign-is-only-for-showing-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अभी तक क्यों नहीं हुई राजा भैया की गिरफ्तारी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अभी तक क्यों नहीं हुई राजा भैया की गिरफ्तारी'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के कुंडा में शहीद डीएसपी जिया उल हक की हत्या पर यूपी की सियासत गर्मा गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि जब इस मामले में राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नहीं है। राज्य में पूरी तरह से गुंडाराज है। उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस मामले में राजा भैया के इस्तीफे को बसपा सुप्रीमो मायावती ने महज दिखावा करार दिया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश चलाने में सक्षम नहीं हैं और वह देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इससे पहले मायावती ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
विज्ञापन
वहीं, सपा नेता जया बच्चन ने मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मायावती को कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है। उन्हें अपने शासनकाल को याद करना चाहिए।