फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP UPEIDA Hikes Toll Rates; Expressway Travel Becomes Costlier by ₹5 to ₹85—Check Out the New Rates

UP: यूपीडा ने टोल में की बढ़ोतरी, अब एक्सप्रेस-वे पर सफर करना 5 से 85 रुपये तक हुआ महंगा; जानें नई दरें

Thu, 02 Apr 2026 09:56 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 02 Apr 2026 09:56 PM IST
सार

यूपीडा ने प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ा दी हैं। दोपहिया और तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपये बढ़ा, भारी और ओवरसाइज वाहनों का 85 रुपये तक। नई दरें 1 अप्रैल से लागू हैं। बढ़ी दरों से यात्रियों और माल ढुलाई पर अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।

विज्ञापन
UP UPEIDA Hikes Toll Rates; Expressway Travel Becomes Costlier by ₹5 to ₹85—Check Out the New Rates
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर टोल की दरें बढ़ा दी हैं। नई दरों के अनुसार दोपहिया और तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपये तक बढ़ा है। वहीं, भारी और ओवरसाइज वाहनों पर टोल 85 रुपये तक बढ़ा है।

विज्ञापन


नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो गई हैं। हालांकि यूपीडा ने बढ़ी दरों की सूचना दो अप्रैल को जारी की। यूपीडा ने बताया कि यह बढ़ोतरी सालाना समीक्षा के आधार पर हुई है, जिसमें रखरखाव, संचालन खर्च और महंगाई को ध्यान में रखा गया।
विज्ञापन


बढ़ोतरी के बाद आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वहीं, ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इसका असर माल ढुलाई पर भी पड़ेगा। इससे मासिक खर्च बढ़ सकता है और माल की कीमतों में भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

इस तरह बढ़ी टोल दरें

दोपहिया/तीनपहिया/ट्रैक्टर

आगरा-लखनऊ: 330 से 335 रुपये
गोरखपुर लिंक: 140 से 145 रुपये

कार, जीप, वैन

सभी एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये की बढ़ोतरी
हल्के व्यावसायिक वाहन/मिनी बस
आगरा-लखनऊ: 1045 से 1065 रुपये

 

बस या ट्रक

आगरा-लखनऊ : 2100 से 2150 रुपये
पूर्वांचल : 2225 से 2240 रुपये

बुंदेलखंड : 2010 से 2025 रुपये
गोरखपुर लिंक : 840 से 845 रुपये

भारी मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन

आगरा-लखनऊ : 3225 से 3290 रुपये
पूर्वांचल : 3420 से 3430 रुपये

बुंदेलखंड : 3085 से 3100 रुपये
गोरखपुर लिंक : 1335 से 1345 रुपये

ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल)

आगरा-लखनऊ : 4145 से 4230 रुपये
पूर्वांचल : 4385 से 4400 रुपये

बुंदेलखंड : 3965 से 3980 रुपये
गोरखपुर लिंक : 1745 से 1755 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed