फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent death including couple in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में दंपती समेत मासूम की जलकर मौत, एक ही परिवार के तीन शव मिलने से सनसनी

Tue, 03 Mar 2020 02:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Innocent death including couple in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव में सोमवार की रात दंपती और उनकी मासूम बेटी की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। तीनों के शव घर के अंदर पाए गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


तीनों की हत्या कर शवों को जलाया गया या फिर खुदकुशी की गई। घटना कब और कैसे हुई। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम घटनास्थल का जायजा लेकर तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


बभनपुर गांव निवासी शिव कुमार (30) अपनी पत्नी मोनी 27 और तीन वर्षीय बेटी अवनी के साथ रहता था। शिवकुमार मोबाइल की दुकान चलाकर घर का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात पूरे दुबेन गांव का सोनू दूध लेकर शिवकुमार के घर पहुंचा। उसने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब अंदर से नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटनास्थल पर मिला खून हो रही जांचः एसपी

इस दौरान उसे जलने की गंध आई। इस पर उसने गांव के आसपास के लोगों को आवाज लगाई। भीड़ एकत्र होने पर घर में देखा तो मां मोनी और अवनी की लाश पड़ी थी। कुछ देर बाद पति की लाश भी जली हालत में मिली।

सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दंपती और उनकी बेटी के शव घर के अंदर शव जली हालत में मिले हैं। तीनों को जलाकर मारा गया या फिर किसी वजह से आत्महत्या की। इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि घटना कब और कैसे हुई। पूरी जांच होगी।

एसपी स्वप्निल ममगाई का कहना है कि तीन लोगों की मौत का मामला बड़ा पेचीदा है। घटनास्थल पर खून मिला है। तीनों शव पूरी तरह जले हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी और बेटी को मार डाला और फिर स्वयं आत्महत्या कर ली। यह भी हो सकता है कि तीनों ने आत्महत्या कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed