फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Elders in fashion dress disheveled incinerate

बुजुर्गों ने फैशन ड्रेस में बिखेरा जलवा

Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Elders in fashion dress disheveled incinerate
रायबरेली में आयोजित बुजुर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हुए फैशन शो में रैम्प पर जलवा बिखरते बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला
यूथ एक्टिविटी फोरम की ओर से आयोजित बुजुर्ग एवं महिला खेलकूद में फैशन शो में रैंप पर बुजुर्गों ने अपना जलवा बिखेरा। महिला आफीशियल में भी महिलाओं ने अपना हुुनर दिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को पेश करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम सूर्यपाल सिंह गंगवार समेत कई लोगों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। फैशन ड्रेस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डॉ. महावीर सिंह प्रथम, राजेंद्र द्विवेदी द्वितीय, गोपाल स्वरूप श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में डॉ. अमिता खुबेले प्रथम, प्रेमा तिवारी दूसरे और अनीता तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग की फैशन ड्रेस प्रतियोगिता के जज निफ्ट के प्रोफेसर वेंकट सुब्रामण्यम, अयान तिवारी और सीनियर छात्र शुभनय जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग की प्रतियोगिता की जज निफ्ट की सीनियर छात्राएं सृष्ठि कथसाल, श्रद्धा, रोशनी चुग रही। महिला आफीशियल में राधा वाजपेयी, नेहा सिंह, अनुपमा रावत, आस्था त्रिपाठी, सुमिष्ता दुबे ने कार्यक्रम में सहयोग करके गति प्रदान की।

इससे पहले रविवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत अदिता तिवारी की वाणी वंदना से हुई। देशभक्ति गीत देश रंगीला-रंगीला पर खुशी सिंह, सुभाषिनी सिंह, चाहत एवं पारुल ने नृत्य करके सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।


डीएम सूर्यपाल गंगवार, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर आरपी शर्मा, रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल विनीश नायर ने बुजुर्ग विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर करुणाशंकर मिश्र, एमएल साहू, संजय सिंह, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed