फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brijesh Pathak and BJP state president Bhupendra Chaudhary paid tribute to the former minister.

Raebareli: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

Fri, 04 Apr 2025 03:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को रायबरेली पहुंचकर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय और उनकी पत्नी बीना पांडेय के निधन पर श्रद्धांजलि दी और राजनीति में उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak and BJP state president Bhupendra Chaudhary paid tribute to the former minister.
पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय व उनकी पत्नी की निधन पर पहुंचे डिप्टी सीएम बूजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के लालगंज कस्बे के पानदरीबा मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय और उनकी पत्नी बीना पांडेय के निधन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने पांडेय दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय का भाजपा में योगदान अविस्मरणीय है। उनका पांडेय परिवार से पारिवारिक रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री के निधन से पार्टी को गहरा दुख पहुंचा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  IPL 2025: आज इकाना में भिड़ेंगे लखनऊ और मुंबई, निगाहें रोहित और ऋषभ के बल्ले पर; ये है पिच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़े-  मूर्ख दिवस पर कार्यक्रम: ब्रजेश पाठक का विद्या बालन के साथ हुआ गंधर्व विवाह, मायावती ने दिया 11 रुपये का नेग!


उन्होंने कहा कि पांडेय ने जो कार्य और आदर्श छोड़े हैं, उन्हें पार्टी आगे बढ़ाएगी और उनकी स्मृतियों को सहेज कर रखेगी। दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री के पुत्रों अनिंद्य पांडेय, अनंत उर्फ अनूप पांडेय व अजय पांडेय से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, भाजपा नेता पप्पू लोहिया, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा निखिल पांडेय, कैलाश बाजपेई, चंद्रप्रकाश पांडेय, यतींद्र चौहान, प्रो. अविनाश प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, महेश सोनी, गोपाल जी गुप्ता, रोहित सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed