फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers on the strength of the pistol robbed 20 thousand

किसान से तमंचे के बल पर लूटे 20 हजार

Mon, 07 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 07 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे एक किसान से तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए गए। यही नहीं समारोह में पहुंचने पर भी हमलावरों ने किसान की न सिर्फ धुनाई की, बल्कि उसकी चार पहिया गाड़ी तोड़ दी।
विज्ञापन


बारातियों पर हमला बोलकर मारपीट की। इसमें कई बारातियों को चोटें आईं। मामले में दो पक्षों से घटनाओं की तहरीर थाने में दी गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे बल्दी मिश्र मजरे कोटवा गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा किसानी करता है। रात में वह डिघिया गांव निवासी सतीश ओझा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए चार पहिया वाहन से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिचौली गांव स्थित नहर के पास स्कार्पियो सवार लोगों ने दुर्गेश को ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। घटना के बाद दुर्गेश डिघिया गांव पहुंचा तो वहां पर भी बदमाश पहुंच गए।

वहां पर दुर्गेश के अलावा बारातियों के साथ मारपीट की। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में हमलावर भाग गए। दुर्गेश मिश्रा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति और तीन अज्ञात के खिलाफ रुपया लूटने, जानमाल की धमकी देने की तहरीर दी है।


उधर, सतीश ओझा ने भी थाने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। थानेदार दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed