फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   priyanka and rahul upset on one issue

बैठक में इस बात पर राहुल और प्रियंका हो गए नाराज!

Thu, 25 Jul 2013 12:02 AM IST
गौरीगंज/अमेठी/ब्यूरो
गौरीगंज/अमेठी/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
priyanka and rahul upset on one issue

उत्तर प्रदेश के अमेठी में संगठन पुनर्गठन प्रक्रिया को लेकर चल रहे आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने भी इस पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


दोनों ने कई ब्लॉकों में वरिष्ठों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। राहुल ने कमेटी से चार ब्लॉकों का नाम लेकर कहा कि यहां के कुछ वरिष्ठ कांग्रेसियों से देर शाम तक उनकी मुलाकात कराई जाए। इसे डैमेज कंट्रोल की कोशिश माना जा रहा है।
विज्ञापन


अमेठी में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश को मुकाम तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को बहन प्रियंका वाड्रा के साथ मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार दोपहर विधानसभा स्तर पर गठित कमेटी में शामिल नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक संगठन पुनर्गठन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए बुलाई गई थी। बैठक में राहुल-प्रियंका ने कमेटी में शामिल विधायक, विधानसभा चुनाव लड़ चुके पार्टी नेता, विधानसभा के मौजूदा प्रभारी व पीसीसी सदस्यों को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देने के साथ ही वरिष्ठों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।

भेटुआ, गौरीगंज, सलोन और मुसाफिरखाना ब्लॉकों में कई वरिष्ठों की अनदेखी पर राहुल ने उन्हें भी पैनल में शामिल करते हुए देर शाम उनसे मुलाकात कराने का निर्देश दिया। बुधवार को राहुल व प्रियंका ने कुल 46 कांग्रेस नेताओं का इंटरव्यू लिया।

इस बीच प्रियंका वाड्रा शाम 4:20 बजे गेस्ट हाउस के पिछले दरवाजे से बाहर निकल गईं। अमूमन राहुल के हर दौरे में उन्हें घेरने की कोशिश करने वाली जन कल्याण समिति अध्यक्ष रीता सिंह बुधवार को भी आईं।

दोपहर बाद करीब एक सौ से ज्यादा समर्थकों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचीं रीता ने राहुल से मिलाने की मांग की। हालांकि बाद में वह सांसद प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे और जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी को ज्ञापन सौंपकर वापस हो गईं।


पागल बाबा ने दिया धरना

किसान समस्याओं को लेकर जूझने वाले किसान नेता रतीपाल उर्फ पागल बाबा ने भी गेस्ट हाउस के बाहर धरना दिया। मौका पाकर बैनर टांगने के बाद अकेले कुछ देर के लिए धरने पर बैठे पागल बाबा ने किसान समस्याओं को हल कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed