फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   President Draupadi Murmu will admire Dev Deepawali from cruise in Kashi

Dev Deepawali 2022: काशी में क्रूज से राष्ट्रपति निहारेंगी देव दीपावली की अनुपम छटा, तैयारियों में जुटे अफसर

Mon, 31 Oct 2022 09:54 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 09:54 AM IST
सार

सात नवंबर को विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगी। वहीं पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will admire Dev Deepawali from cruise in Kashi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देव दीपावली की अनुपम छटा निहारने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर काशी आ सकती हैं। फिलहाल प्राथमिक सूचना के बाद अब तक राष्ट्रपति के काशी आगमन का प्रोटोकाल नहीं आने पर अफसर संशय में हैं। राष्ट्रपति के संभावित दौरे के लिए बरेका गेस्ट हाउस को तैयार कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगी। वहीं पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके बाद वे हेलीक\प्टर से बरेका परिसर पहुंचेंगी। यहां सड़क मार्ग से गेस्ट हाउस जाएंगी और यहां विश्राम करने के बाद शाम को सड़क मार्ग से ही नमो घाट जाएंगी। 

विज्ञापन

पिछली बार पीएम मोदी ने देखा था  देव दीपावली का नजारा

यहां से जलयान से गंगा घाटों की सुंदरता और दीपोत्सव का अवलोकन करेंगी। रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन आठ नवंबर को दिल्ली लौट जाएंगी। ग्रामीण पुलिस की ओर से सात व आठ नवंबर के राष्ट्रपति के दौरे के लिए फ्लीट आदि की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

President Draupadi Murmu will admire Dev Deepawali from cruise in Kashi
बजड़े पर सवार होकर गंगा आरती देखते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

उधर, कमिश्नरेट पुलिस ने भी बरेका सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा को लेकर फोर्स की डिमांड भेज दी है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव दीपावली का नजारा देखा था। इसके साथ ही बनारस की देव दीपावली वैश्विक मंच पर नए स्वरूप में निखर उठी थी। इस बार भी घाटों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा।

नमो घाट से होगा वीआईपी मूवमेंट

President Draupadi Murmu will admire Dev Deepawali from cruise in Kashi
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली का मुख्य आयोजन राजघाट पर होगा और वीआईपी मूवमेंट के लिए नमो घाट को तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति के संभावित आगमन व एससीओ प्रतिनिधि मंडल के आगमन के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग यहां से बजड़े, नाव आदि का संचालन कराने की कवायद में जुटा है।

उपनिदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली पर काशी के घाट 10 लाख से ज्यादा दीपों से रोशन होंगे। ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। संबंधित विभाग के साथ अधीनस्थों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
पढ़ें: काशी के गंगा घाटों पर दिखा परंपराओं का संगम, उगते सूर्य को अर्घ्य, 36 घंटे का निराजल व्रत पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed