फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youths gang-raped teenager going towards farm, accused arrested

प्रतापगढ : खेत की ओर जा रही किशोरी के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 01:37 PM IST
सार

किशोरी के मुताबिक वह गांव के बंद पड़े ईंट-भट्ठे की ओर से अकेले शौच करने के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद संजय वर्मा और राहुल ने उसे दबोच लिया। उसे पास के सरपतों के झुरमुट में ले जाकर मुंह दबाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Youths gang-raped teenager going towards farm, accused arrested
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची किशोरी ने जब आपबीती सुनाई तो परिजन दंग रह गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। घटना ,स्थल का निरीक्षण करने के बाद एएसपी और सीओ ने आरोपियों से पूछताछ की। 

विज्ञापन



किशोरी के मुताबिक वह गांव के बंद पड़े ईंट-भट्ठे की ओर से अकेले शौच करने के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद संजय वर्मा और राहुल ने उसे दबोच लिया। उसे पास के सरपतों के झुरमुट में ले जाकर मुंह दबाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान चीख पुकार सुनकर खेत मे काम कर रहा एक युवक दौड़ा तो दोनों आरोपी भाग गए। बताया जाता है कि पीड़िता की मां जब राहुल के घर उलाहन देने पहुंची तो उसे मारापीटा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गैंगरेप की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed