फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nagpanchami celebrated

दूध-लावा चढ़ाकर पूजे गए नागदेव

Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
nagpanchami celebrated
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
 नागपंचमी के पर्व पर शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा। दूध-लावा चढ़ाकर नागदेव की पूजा हुई। भगवान भास्कर की लालिमा फैलने के साथ ही महिलाएं पूजन की टोकरी में दूध, लावा, चना, मटर आदि लेकर घर से दूर बागों, खेतों, सड़कों व मंदिरों की ओर निकल पड़ीं। पारंपरिक तौर-तरीकों से नागदेव का पूजन कर परिवार की सलामती की मन्नतें मांगी। पूरे दिन शहर से लेकर गावं तक आस्था और भक्ति की बयार बहती रही।
विज्ञापन


सावन मास में नागपंचमी का दिन नागदेव के विशेष पूजन अर्चन का दिन होता है। नागदेव के इस विशेष दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रवार को नागपंचमी के दिन नागदेव के पूजन को लेकर महिलाओं में अटूट आस्था दिखी। भोर से ही महिलाएं टोकरी में लावा, दूध, मटर, चना, पुष्प, धूप, दीप आदि सहेज कर रखने लगीं। उन्हें इंतजार था सूर्योदय का। जैसे ही भगवान भास्कर की लालिमा धरती पर पड़ी तो महिलाएं अपने अपने हाथों में पूजन की टोकरी को लेकर नागदेव के पूजन-अर्चन वाले पारंपरिक स्थानों की ओर निकल पड़ीं। बागों में, खेतों, सड़कों पर नागदेव की भक्ति को समर्पित गीतों को गुनगुनाते हुए उनका आह्वान किया। इसके बाद दूध, लावा, मटर, चना फूल माला अर्पित कर, दीप जलाकर नागदेव की आरती उतारी। शहर में महिलाओं ने मां बेल्हादेवी मंदिर, पल्टन बाजार स्थित शिवमंदिर, अष्टभुजानगर स्थित शिव मंदिर सहित मुहल्लो में स्थित सभी देवस्थलों पर पूजन किया, वहीं अंचल के रानीगंज, पट्टी, लालगंज, सदर, कुंडा क्षेत्र में महिलाओं भी महिलाओं ने पारंपरिक स्थानों पर नागदेव को दूध लावा चढ़ाया। इस दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed