फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed in front of police not arrested

गिरफ्त में नहीं आए पुलिस के सामने युवक की हत्या करने वाले

Thu, 02 May 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in front of police not arrested
क्राइम न्यूज - फोटो : SELF
 मानिकपुर में मंगलवार भोर में चोरी के आरोपी युवक को पुलिस के सामने ईंट-पत्थर से कूंचकर मार डालने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पहचानने के बाद भी अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों की फटकार के बाद अब घटना के वायरल वीडियो से आरोपियों को ढूंढने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मानिकपुर के मुंदीपुर मोहल्ले में मंगलवार भोर में पीतांबर सरोज के घर में घुसे गांव के ही सतीश को चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटने के बाद ईंट-पत्थर से कूंचकर मार डाला था। मौके पर मौजूद पुलिस बल असहाय नजर आया था। मानिकपुर पुलिस सतीश को मौत के घाट उतारने वालों को अच्छी तरह से पहचानती है।
विज्ञापन


इसके बावजूद आनन-फानन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बूढ़े पिता को वादी बनाया। जबकि हमले में तीन सिपाही भी घायल हुए थे और घटना के चश्मदीद गवाह भी हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस के खेल से हर कोई हतप्रभ है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस ईंट पत्थर बरसाने वालों को अच्छी तरह पहचानती है तो नामजद मुकदमा दर्ज कराने से क्यों पीछे हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बेगुनाह लोगों को पुलिस पकडक़र लाएगी। शोषण करने के बाद छोड़ देगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप से पुलिस ऐसे लोगों के घरों पर दबिश दे रही है। पुलिस की कार्यशैली से लोग अब अंगुली उठाने लगे हैं। बुधवार को सतीश के पिता समेत रिश्तेदारों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ राधेश्याम का कहना है कि जब मृतक के पिता ने अज्ञात में तहरीर दी तो पुलिस क्या कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed