फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth hanged, accused of harassing in-laws

युवक ने फांसी लगा दी जान, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 11 Oct 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth hanged, accused of harassing in-laws
ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने सुसरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग भिटवा निवासी सौरभ सरोज (26) पुत्र दीवारीलाल सरोज की पत्नी कुछ दिनों पहले नाराज होकर ससुराल चली गई थी। शुक्रवार को वह उसे मनाने के लिए गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उसकी बाइक भी रखवा ली गई। वह किसी तरह घर लौटा। शनिवार सुबह उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरभ के पिता दीवारीलाल ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक ने लगाया बदसलूकी का आरोप
युवक ने कुंडा पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर की है। कोतवाली क्षेत्र के बड़ूपुर गांव निवासी जयकुमार सरोज पुत्र कल्लू शुक्रवार को कोतवाली के सामने माल के पास खड़ा था। आरोप है कि उसके साथ पुलिस ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की। उसने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed