{"_id":"5dd03ee38ebc3e55003c19e7","slug":"youth-died-in-road-accident-pratapgarh-news-ald2603708128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टकराई बुलेट, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से टकराई बुलेट, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

देर रात प्रयागराज से दवा लेकर लौटते समय चौबरियन का पुरवा पुल के पास हादसा
बिहार। प्रयागराज से दवा लेकर लौट रहे दो युवकों की बाइक गाय से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल युवक को एसआरएन भेजवाया। सूचना पर परिजन भी आ गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के मालाधर छत्ता निवासी राजेश पटेल (30) पुत्र स्व. हरिहर गांव के ही अपने साथी आकाशदीप पटेल (21) पुत्र केपी पटेल के साथ शुक्रवार को दवा कराने प्रयागराज गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा मोड़ के पास चौबरियन पुल के पास बाइक एक गाय से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर ही राजेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आकाशदीप को प्रयागराज भेज दिया। रात में ही सूचना पर परिजन बाघराय थाने पहुंच गए। शनिवार को राजेश पटेल के शव का पंचनामा कर बाघराय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आकाशदीप जनसत्ता लोकतांत्रिक बाबागंज ब्लाक के युवा अध्यक्ष ग्राम प्रधान कुलदीप पटेल का चचेरा भाई है।