फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth arrested for killing former pradhan

पूर्व प्रधान की हत्या करने जा रहा युवक गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2019 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for killing former pradhan
फाइल फोटो
 भाइयों की हत्या का बदला लेने के लिए पूर्व प्रधान की हत्या करने जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जमानत पर छूटे पूर्व प्रधान की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार निवासी इबरार अहमद के बेटे अनीस अहमद व पप्पू पठान की 25 जनवरी 2014 की रात गोपालपुर में आरा मशीन की जांच के दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई इकलाख ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जेल में निरुद्ध हत्यारोपी जमानत पर छूटे हुए हैं। अंतू पुलिस के मुताबिक इकलाख ने कुछ माह पहले पूर्व प्रधान रामप्रताप उर्फ मेढू और टेढू पासी की हत्या के लिए सुपारी देने का प्रयास किया था। इकलाख ने बदमाश अशरफ और हब्बू सरोज को सुपारी देने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच अशरफ जेल चला गया। हब्बू सरोज ने यह कहते हुए सुपारी लेने से मना कर दिया कि वह लोग उसकी बिरादरी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सोमवार को को इकलाख खुद ही दोनों की हत्या के लिए निकल पड़ा। सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 6 बम, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसका भाई फिरोज भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जेल से छूटे हत्यारोपियों के घर सिपाही तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed