फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man who went to irrigate fields dies of electrocution

Pratapgarh News: खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to irrigate fields dies of electrocution
खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सबमर्सिबल शुरू करते समय हुआ। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखा-पढ़ी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सांगीपुर के भोजपुर पूरे पंडित निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार मिश्र पूजा पाठ कराने के साथ ही खेती बारी का काम भी देखते थे। रविवार की सुबह वह धान की सिंचाई करने खेत में चले गए। सबमर्सिबल का स्टार्टर शुरू करते समय वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आठ बजे परिवार के सदस्य उनके लिए चाय नाश्ता लेकर गए तो वह जमीन पर पड़े थे। आननफानन में युवक को लेकर परिजन सांगीपुर सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटी व एक बेटा है। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed