फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man drowned while taking bath in river with friends

Pratapgarh News: दोस्तो संग नदी में नहाने गया युवक डूबा, कोहराम

Mon, 21 Aug 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Young man drowned while taking bath in river with friends
मृतक अभिजीत। फोटो फाइल
अंतू के पाराहमीदपुर गांव के दोमुहा चमरौधा नदी के घाट पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगेसरगंज। अंतू के पारा हमीदपुर गांव के पास चमरौधा नदी में सोमवार की दोपहर तीन युवक नहाने पहुंचे थे। दलदल में फंसे दो दोस्तों को बचाने के बाद एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोर की मदद से डूबे युवक की तलाश कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार में रहने वाले बंगाली डॉक्टर असित मजूमदार का बेटा अभिजीत(21) सोमवार की दोपहर अपने दोस्त आर्यन सोनी (18), उज्जवल सोनी (20) के साथ हमीदपुर गांव के पास चमरौधा नदी में स्नान करने गया था। ग्रामीणों के अनुसार पानी के दलदल में आर्यन व उज्ज्वल बचाया।
विज्ञापन

दोनों को ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला, इस दौरान अभिजीत दलदल में लापता हो गया। अंतू व कोहंड़ौर पुलिस ने गोताखोर की मदद से अभिजीत की तलाश शुरु की, देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। अंतू एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया, नदी में स्नान करते समय घटना हुई है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
आर्यन व उज्ज्वल का चल रहा उपचार
नदी के पानी से बचाव कर बाहर निकाले गए आर्यन व उज्ज्वल ने पर्याप्त मात्रा में पानी गटक लिया है। उनकी हालत बिगड़ने पर दोनों को ग्रामीणों ने घर पहुंचाया तो हालत और खराब हो गई। परिजनों ने दोनों का संड़वा चंद्रिका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराया है। हालांकि अभिजीत संग आर्यन व उज्ज्वल घर से करीब दस किमी दूरी नदी में स्नान करने क्यों आए थे, इस परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चा है।


----
मेडिकल स्टोर संचालक है अभिजीत
नदी में लापता अभिजीत जगेशरगंज बाजार स्थित अपने पिता का मेडिकल स्टोर संचालक भी है। इकलौती संतान होने की वजह से माता-पिता उसका विशेष ध्यान रखते हैं। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई है। परिजन शादी की तैयारी भी कर रहे हैं। कोलकाता की युवती से शादी तय करने के लिए वहां जाने की तैयारी की जा रही थी।

मृतक अभिजीत। फोटो फाइल

मृतक अभिजीत। फोटो फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed