फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   young man drowned in sai river during bath

प्रतापगढ़ : बेलखरनाथ बाबा का दर्शन करने आया युवक नहाने के दौरान सई नदी में डूबा

Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 11:37 PM IST
सार

मंगलवार की सुबह वह अपने दो साथियों के साथ बाबा बेलखरनाथधाम में दर्शन-पूजन करने व खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला। सई नदी के तट पर साइकिल खड़ी कर तीनों नहाने लगे।

विज्ञापन
young man drowned in sai river during bath
बाबा बेलखरनाथ धाम सई नदी में डूबे युवक का शव तलाशते एसडीआरएफ के लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

बुढ़वा मंगल पर बाबा बेलखरनाथधाम में दर्शन-पूजन करने आया युवक नहाते समय सई नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रानीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर जामताली गांव निवासी दिलीप कुमार दुबे उर्फ गोलू (18) इंटर का छात्र था।

विज्ञापन



मंगलवार की सुबह वह अपने दो साथियों के साथ बाबा बेलखरनाथधाम में दर्शन-पूजन करने व खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला। सई नदी के तट पर साइकिल खड़ी कर तीनों नहाने लगे। नहाते समय दिलीप पुल के पिलर के पास जाकर फंस गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। यह देख मदद के लिए साथी शोर मचाने लगे। सूचना मिलने पर मेला समिति बेलखरनाथ के प्रबंधक ने घटना की जानकारी पुलिस व फायरब्रिगेड को दी।
विज्ञापन



पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। उनके करुण क्रंदन से घाट पर कोहराम मचा रहा। शाम पांच बजे प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed