फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man died while charging mobile in Pratapgarh

UP: चार्जिंग में लगाते ही फटा मोबाइल और तड़पने लगा छात्र, कुछ देर में ही तोड़ दिया दम

Fri, 15 Dec 2023 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 15 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में युवक की मोबाइल चार्ज करने के दौरान मौत हो गई। दरअसल, जैसे ही फोन चार्जिंग पर लगाया, वैसे ही धमाके के साथ फट गया। चार्जर के खुले तार पर हाथ लगने से युवक झुलस गया। अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Young man died while charging mobile in Pratapgarh
फाइल फोटो

विस्तार

प्रतापगढ़ के कुंडा के ढिकुही खेमीपुर गांव में एक युवक की मोबाइल चार्ज करने के दौरान मौत हो गई। फोन चार्जिंग में लगाते ही फट गया था। युवक का हाथ तार पर पड़ा, जिसके करंट से वह झुलस गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया न जा सका।
विज्ञापन


ढिकुही खेमीपुर निवासी अनुज प्रजापति (20) बुधवार की देर शाम अपने कमरे में मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गया था। जैसे ही उसने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया तो वह धमाके के साथ फट गया। चार्जर के तार खुल गए और हड़बड़ाहट में अनुज का हाथ खुले तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


अनुज की चीख सुनकर घर वाले वहां पहुंचे तो वह चिपका हुआ था। किसी तरह तार से उसे अलग किया गया और इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, अनुज बीए का छात्र था। उसकी अभी उसकी शादी नही हुई थी। बेटे की मौत पर पिता बृजलाल, मां राजपती और भाई-बहन रोते-बिलखते रहे। बृजलाल के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं, मृतक अनुज घर में सबसे छोटा था। 

क्या है हादसे का कारण
इस तरह के हादसे का कारण कई बार मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होता है तो कई बार यूजर्स की लापरवाही। आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और स्मार्टफोन में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए जरूरत से ज्यादा पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से भी पावर सप्लाई में दिक्कत आती है और फोन की बैटरी फटने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है।
 

ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें फोन
अगर आप फोन को चार्ज करने के लिए लोकल चार्जर का यूज कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर करें। यह स्मार्टफोन की बैटरी को तो खराब करता ही है साथ ही बैटरी ब्लास्ट का प्रमुख कारण भी बन सकता है। दरअसल, लोकल चार्जर में पावर फ्लो कम-ज्यादा होता रहता है, जो स्मार्टफोन की बैटरी पर दबाव बनाता है और अधिक दबाव से कई बार बैटरी ब्लास्ट तक हो जाती है। ऐसे में फोन को चार्ज करने के लिए सिर्फ फोन के ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें। 
 

फोन को पूरा डिस्चार्ज ना करें
फोन की बैटरी को पूरा डिस्चार्ज होने से पहले चार्जिंग पर लगा दें और फोन को 100 फीसदी तक चार्ज करने से बचें। यानी आपको फोन को 30 फीसदी बैटरी होने से पहले ही चार्ज कर लेना चाहिए, क्योंकि कम बैटरी होने पर फोन जरूरत से ज्यादा गरम हो जाता है, जो कि ब्लास्ट का कारण बन सकता है। वहीं फोन को ज्यादा चार्ज करने से बैटरी की क्षमता प्रभावित होती है और बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है। कोशिश करें कि फोन को 95-98 फीसदी होने पर ही चार्जिंग से निकाल लें। 
 

फोन बहुत गर्म होने पर इस्तेमाल ना करें
लगातार गेम खेलने या फोन इस्तेमाल करने से भी फोन बहुत ज्यादा हीट हो जाता है और इसका फोन की बैटरी पर भी असर पड़ता है। दरअसल, गेमिंग के दौरान फोन का प्रोसेसर तेजी से काम करता है और फोन काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में ओवर हीट फोन ब्लास्ट की वजह बन सकता है। यदि आपका फोन भी गेमिंग के दौरान ओवर हीट हो जाता है तो फोन को थोड़ी देर के लिए बंद कर दें और तुरंत चार्जिंग पर न लगाएं।
 

चार्जिंग के समय ना चलाएं फोन
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसा करना भी खतरनाक हो सकता है। और फोन में ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान काफी हीट होता है और इस दौरान फोन इस्तेमाल करने से फोन पर अचानक अतिरिक्त दबाव आ जाता है। ऐसे समय में बैटरी फटने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed