फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Young man beats finance company agent, serious

Pratapgarh News: युवक ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट को पीटा, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Young man beats finance company agent, serious
पिटाई से खुन्नस खाए युवक ने अपने साथियों के साथ फाइनेंस कंपनी के महेंद्र यादव को पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज एसआरएन ले गए। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय देवराय निवासी महेंद्र यादव एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है। बृहस्पतिवार को कटरा गुलाब सिंह बाजार में चमरूपुर पठान निवासी अनीस से बाइक की किस्त न जमा करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महेंद्र ने अनीस को बाजार में सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि आसपास के लोगों के बीच-बचाव पर मामला रफा दफा हो गया। इससे खार खाए अनीस ने साथियों के साथ शुक्रवार को हैंडपंप के हत्थे समेत डंडे से सरायदेवरा ईंट भट्ठे के पास ही महेंद्र पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र यादव को पुलिस ने पीएचसी बाघराय पहुंचाया। हालत गंभीर देख परिजन उसे प्रयागराज ले गए। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन


जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर युवक को पीटा
अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर निवासी उदय राज यादव का आरोप है कि उनके पड़ोसी नन्हे से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर जबरन कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




आम की डाल काटने से रोकने पर पीटा
आम की डाल काटने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंधई थाना क्षेत्र के सीकरी कानूपुर निवासी संतोष कुमार उपाध्याय का आरोप है कि पड़ोसी राजेंद्र शुक्ला समेत अन्य लोग शुक्रवार को आम के पेड़ की डाल काट रहे थे। मना करने पर हमलावरों ने लाठी, डंडे व लोहे के राड से उस पर हमला कर दिया। लोगों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed