फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Yogi will fire political arrows at Congress stronghold

Pratapgarh News: कांग्रेस के गढ़ में योगी चलाएंगे सियासी तीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Yogi will fire political arrows at Congress stronghold
कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास विधानसभा के नया का पुरवा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विरोधी दलों पर सियासी तीर चलाएंगे। जनसभा की तैयारियों का अफसरों ने जायजा लिया। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वर्ष 2019 के चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर सियासी हमला बोला था। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। पुराने मतों को सहेजने व विरोधियों पर वार के लिए भाजपा प्रत्याशी की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर खास में सियासी तीर चलाएंगे। जनसभा में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए दिन भर तैयारियां चलती रहीं। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ता जनसभा को कामयाब बनाने में लगे रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed