{"_id":"5c2bb15ebdec22571c312532","slug":"x-ray-centres-are-running-without-standerd","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत संचालित हो रहे एक्सरे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत संचालित हो रहे एक्सरे केंद्र
Tue, 01 Jan 2019 11:58 PM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले में अवैध एक्सरे सेंटर भी संचालित किए जा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक अनगिनत एक्सरे केंद्रों का संचालन हो रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने महज नौ एक्सरे केंद्रों को लाइसेंस जारी किया है। जिनका लाइसेंस है, उनमें भी कुछ मानक के विपरीत संचालित हो रहे हैं। सीएमओ की नाक के नीचे यह खेल चल रहा है। मगर कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं की जाती है। जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है।
शहर से लेकर गांव तक मानक के विपरीत एक्सरे सेंटरों का संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक जनपद में महज 9 एक्सरे सेंटरों का ही लाइसेंस जारी किया गया है। जबकि संचालन 50 से अधिक का हो रहा है। जिनका पंजीयन हुआ है, उनमें भी कुछ मानक के विपरीत चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुखिया कार्रवाई तो दूर कभी जांच करने के लिए नहीं जाते हैं। सिर्फ जिला व महिला अस्पताल के सामने ही दस से अधिक सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। शहर में कई निजी अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी के इर्द-गिर्द भी बिना रजिस्ट्रेशन के एक्सरे केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। कमीशन के फेर में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर भेजते हैं। वह सरकारी अस्पतालों के एक्सरे पर भरोसा नहीं करते हैं। इसके चलते मरीजों से अवैध रूप से संचालित हो रहे एक्सरे सेंटर के संचालक मोटी रकम वसूलते हैं।