{"_id":"612260188ebc3e79f02a1b64","slug":"wrists-of-brothers-adorned-with-threads-of-affection-pratapgarh-news-ald313919310","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेह के धागे से सजी भाई की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नेह के धागे से सजी भाई की कलाई
विज्ञापन
जिला कारागार में भाईयों को राखी बांधने पहुंची बहनें। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
00 फोटभाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने रोली, चंदन लगाकर रंग-बिरंगी राखियों से भाइयों की कलाई सजाई। आरती उतारी और फिर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए।
बहनों ने विधि-विधान से दर्शन- पूजन करने के बाद रोली, चंदन, राखी से थाल सजाई। दिनभर रक्षाबांधन का मुहूर्त था। सुबह 6.17 बजे के बाद बहनों ने राखी के पर्व की शुरुआत की। भाइयों के माथे पर रोली, चंदन का टीका लगाया। आरती उतारी और मुंह मीठा कराया। शहर के स्टेशन रोड, शिवपुरी, जोगापुर, पल्टन बाजार, अष्टभुजानगर, मीराभवन सहित मोहल्लों में राखी का पर्व दिनभर चलता रहा। शहर से गांव तक रक्षाबंधन की धूम रही।
जिला कारागार में बंदियों को कोविड नियमों के बीच बहनों ने बांधी राखी
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों की कतार लगी रही। कोविड नियमों के बीच बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। जिनके पास आरटीपीसीआर की रिपोर्ट थी, उन्हें ही प्रवेश मिला। जिनके पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं थी, उनकी राखी लेकर अंदर भेजी गई। सुबह छह बजे से ही जिला कारागार में बहनों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
राखी व उपहार पाकर खिल उठे जरूरतमंदों बच्चों के चेहरे
एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा शहर के अजीत नगर स्थित सृजना कुटीर में जरूरतमंद बच्चों को राखी बांधी गई। उन्हें उपहार भेंट किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। क्लब के चेयरमैन रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि राखी का पर्व बहनों-बेटियों के सम्मान का संस्कार देता है। क्लब द्वारा यह अभियान हमेशा चलता रहेगा। साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें बहन-बेटियों के सम्मान का संस्कार देता है। इस अवसर पर पूनम गुप्ता, अमृतलाल, सिद्धांत शेखर, अक्षांश ऊमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, रितिका मौर्या, अर्चना खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

रक्षाबंधन पर असहाय बच्चों को राखी व मिठाई देते एलायंस क्लब के लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

दिलीपपुर में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधती बहनें। संवाद- फोटो : PRATAPGARH