फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women took out procession in support of BSP candidate

बसपा प्रत्याशी के समर्थन में महिलाओं ने निकाला जुलूस

Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women took out procession in support of BSP candidate
बसपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाला जुलूस, नोटिस जारी
विज्ञापन

अनुमति पत्र मांगने पर नहीं दिखा सकीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बसपा प्रत्याशी के समर्थन में जुलूस निकालने वाली महिलाओं का उत्साह उस समय काफूर हो गया जब पुलिस ने अनुमति पत्र मांग लिया। महिलाओं के पास जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होने पर पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। मामले की जानकारी होने पर आरओ ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथ में नीला झंडा लेकर जुलूस निकाला। आंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद महिलाएं चौक की ओर निकल पड़ीं। भीड़ अधिक होने से सड़क पर जाम लग गया। राजापाल टंकी के निकट महिलाओं को पुलिस ने रोक लिया और जुलूस निकालने के लिए अनुमति पत्र मांगा। महिलाओँ के पास कोई कागज नहीं होने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मामले की जानकारी होने पर आरओ और चुनाव अधिकारी एसडीएम सदर सौम्य मिश्र ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बगैर अनु मति रैली, जनसभा और नुक्कड़ सभा करने वाले प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट--------------
कांग्रेस प्रत्याशी को आरओ का नोटिस
कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के प्रचार वाहन में बगैर एमसीएमसी की अनुमति के ऑडियो बजाने पर एसडीएम सदर ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम ने कहा कि अगर जवाब नहीं मिलता है तो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------------
भाजपा ने 18 स्थलों पर लगवाई मोदी-योगी की होर्डिंग्स
शहर में आंबेडकर चौराहा, कंपनीबाग, मीराभवन सहित 18 स्थलों पर मोदी-योगी की होर्डिंग्स लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुमति ली है। इन होर्डिंग्स का खर्च पार्टी के खर्च में जोड़ा जाएगा। अगर मोदी-योगी के किसी होर्डिंग्स में प्रत्याशी की फोटो लग जाएगी, तो उसका खर्च प्रत्याशी के हिस्से में आ जाएगा। हालांकि अन्य पार्टियां इस दौड़ में पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed