{"_id":"6456b4651687709721066134","slug":"women-took-a-dozen-sarees-by-throwing-dust-in-their-eyes-pratapgarh-news-c-3-1-123189-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आंखों में धूल झोंक कर दर्जनभर साड़ियां ले गई महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आंखों में धूल झोंक कर दर्जनभर साड़ियां ले गई महिलाएं
Sun, 07 May 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:41 AM IST
सार
कस्बा के सिविल लाइन मोहल्ले में राधा खंडेलवाल ने श्री साड़ी सेंटर के नाम से दुकान खोल रखी है। दो दिन पूर्व ही कोलकाता से आई साड़ियों की डिलीवरी थी। शनिवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठी थी।
विज्ञापन
चोरी
विस्तार
कस्बा के सिविल लाइन मोहल्ले में राधा खंडेलवाल ने श्री साड़ी सेंटर के नाम से दुकान खोल रखी है। दो दिन पूर्व ही कोलकाता से आई साड़ियों की डिलीवरी थी। शनिवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठी थी। इस बीच चार महिलाएं दुकान पर पहुंचीं, जिन्होंने मुंह पर स्टाल लगा रखा था। महिलाओं ने साड़ी दिखाने की बात कही तो राधा उन्हें दिखाने लगीं।
विज्ञापन
इस बीच मौका पाकर दूसरी महिलाओं ने करीब दर्जन भर साड़ियां समेट लीं। लेनदेन के दौरान रुपये कम न करने पर महिलाएं चली गईं। बाद में पता चला कि करीब दस हजार रुपये की साड़ियां गायब हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंचे राजू खंडेलवाल ने सीसीटीवी खंगाला। जिसमे चोरी करने वाली महिलाओं की कारगुजारी सामने आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन