फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women can get training in mushroom cultivation by paying 50 rupees

Pratapgarh News: 50 रुपये देकर महिलाएं ले सकेंगी मशरूम की खेती का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women can get training in mushroom cultivation by paying 50 rupees
महिला किसानों की आय में इजाफा करने के लिए मशरूम खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था उद्यान विभाग करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए महिलाओं को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, प्रशिक्षण कार्यशाला नौ सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में करीब छह लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से तीन हजार महिलाएं प्रगतिशील किसान हैं। कुछ प्रगतिशील महिला किसान समूह से भी जुड़ी हुई हैं। वह कृषि सखी के रूप में कार्य करते हुए किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने के लिए जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन

अब प्रगतिशील महिला किसानों को उद्यान विभाग ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण देने की कार्य योजना तैयार की है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि मशरूम उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। पारंपरिक खेती के साथ महिलाएं मशरूम की खेती कर आय में बढ़ोतरी कर सकेंगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क कर महिलाएं अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed