{"_id":"5e0f7f178ebc3e8791705cac","slug":"woman-killed-six-injured-in-bus-and-tempo-collision-pratapgarh-news-ald264717054","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और टेंपो की भिड़ंत में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और टेंपो की भिड़ंत में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
accident
प्रतापगढ़-कुंडा मार्ग पर स्थित नौबस्ता के समीप बस और टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी। खबर मिलते ही मृत महिला के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को जेठवारा से सवारियां लेकर प्रतापगढ़ जा रहे टेंपो में प्रतापगढ़ से कुंडा जा रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार बाघराय थाना क्षेत्र के श्रींगारपुर निवासी मंदाकिनी (26) पुत्री बबलू हरिजन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना जेठवारा पुलिस को दी। खबर मिलते ही दलबल के साथ जेठवारा एसओ पहुंचे। घायलों को एक वाहन पर लादकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने मंदाकिनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। जिला अस्पताल में चिकित्कों ने मंदाकिनी को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। जेठवारा एसओ ने बताया कि बस को चिह्नित कर लिया गया है।